फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Darul Uloom is a legacy left by our elders; safeguarding it is our responsibility: Arshad Madani.

बुजुर्गों की अमानत है दारुल उलूम, हिफाजत करना हमारी जिम्मेदारी : अरशद मदनी

Sat, 03 Oct 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Darul Uloom is a legacy left by our elders; safeguarding it is our responsibility: Arshad Madani.
देवबंद। दारुल उलूम में हुए वार्षिक इनामी जलसे में शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दीनी किताबें और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था के सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी ने दारुल उलूम को बुजुर्गों की अमानत बताते हुए इसकी हिफाजत को सभी की जिम्मेदारी बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात संस्था के दारुल हदीस हॉल में हुए दो दिवसीय कार्यक्रम में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि दारुल उलूम से शिक्षा हासिल करने वाले छात्र देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इल्म की रोशनी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था से तालीम पूरी करने वाले तलबा अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर दीन की खिदमत करें। उन्होंने संस्था की शैक्षिक व्यवस्था और छात्रों की कक्षाओं में उपस्थिति पर संतोष जताया। अध्यक्षता कर रहे संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने छात्रों से अपने अकाबिर के जीवन का अध्ययन करने और उनके इल्मी व अमली नक्शेकदम पर चलने की नसीहत की।
विज्ञापन

संचालन मौलाना सलमान बिजनौरी ने किया। संस्था के शिक्षा प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। शैक्षिक प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मौलवी वफा उर रहमान बिजनौरी को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के वरिष्ठ सदस्य व असम के विधायक मौलाना बदरुद्दीन अजमल की ओर से भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed