{"_id":"6898d71d31b81286f3037551","slug":"water-came-in-the-river-of-siddhpeeth-devotees-were-stopped-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-156113-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिद्धपीठ की नदी में आया पानी, श्रद्धालुओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिद्धपीठ की नदी में आया पानी, श्रद्धालुओं को रोका
Sun, 10 Aug 2025 11:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में माता के दर्शनों को जाते श्रद्धालु। श्रोत श्रद्धालु
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान सिद्धपीठ की नदी में पानी का बहाव आने के कारण कुछ देर के लिए श्रद्धालुओं को रोका गया। बाद में पानी कम होने के बाद श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों को जाने दिया गया।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते देवी दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शनों को जा रहे थे। दोपहर में अचानक बादल उमड़े और मैदानी क्षेत्र एवं शिवालिक पहाड़ियों में तेज बारिश होने लगी। दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक से शाकंभरी नदी में पानी का सैलाब आ गया।
इसके बाद बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारियों ने सूचना देकर सभी श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया। एक घंटा बाद पानी कम होने पर श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शनों के लिए भेजा गया।