फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Power supply will be disrupted in several areas of the city today.

Saharanpur News: शहर के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी बाधित

Thu, 01 Oct 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power supply will be disrupted in several areas of the city today.
सहारनपुर। बृहस्पतिवार यानी आज शहर के कई इलाकों की बिजली बाधित रहेगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती रहेगी।
विज्ञापन

नगरीय अधिशासी अभियंता (तकनीकी) गौरव कुमार ने बताया कि अनुरक्षण माह के अंतर्गत जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े वर्धमान कालोनी, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कालोनी, खाताखेड़ी, मदनपुरी आदि इलाकों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हकीकत नगर उपकेंद्र से जुड़े गिल कालोनी, मिशन कंपाउंड, अहमदबाग, हकीकत नगर, पंजाबी बाग आदि में सुबह सात से नौ बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

जनकनगर उपकेंद्र से जुड़े जनकनगर, शालीमार, लिंक रोड, कंपनी बाग, माधोनगर क्षेत्र में दोपहर 12 से दो बजे तक, मानकमऊ-शहरी उपकेंद्र के शारदा नगर, गलीरा रोड, गुरुदेव नगर, साहबजी नगर, लेबर कालोनी और ओजपुरा में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कटौती होगी। पार्श्वनाथ में सुबह 11 से दोपहर एक बजे, रामनगर में दोपहर 12 से दो बजे और कमेला कालोनी में भी दोपहर 12 से दो बजे तक मंडी समिति क्षेत्र के गढ़ी चुंगी, आली की चुंगी और संत नगर में भी दोपहर 12 से दो बजे तक कटौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed