{"_id":"6abd6daff772e6eee60d3994","slug":"smack-smugglers-assets-worth-25-crore-confiscated-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-184862-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मैक तस्कर की 2.5 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मैक तस्कर की 2.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
Thu, 01 Oct 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बेहट(सहारनपुर)। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति के खिलाफ बेहट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोपी तालिब निवासी गांव असगरपुर थाना मिर्जापुर की 13 चल-अचल संपत्तियां जब्त की है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई गई है।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि बेहट पुलिस ने 16 अगस्त को तालिब को 804 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उसके साथ तस्करी के मामले में सरसावा थाना क्षेत्र निवासी अमित उर्फ अनित को भी गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तस्करी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले तो तालिब व उसके परिजनों के नाम 11 अचल और दो चल संपत्तियां सामने आईं।
संपत्तियों की खरीद के लिए वैध आय का स्रोत व संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने संपत्तियों को जब्त करने के लिए न्यायालय में वाद दायर किया। न्यायालय ने 28 सितंबर को सभी 13 संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि तालिब के खिलाफ बेहट व मिर्जापुर थानों में एनडीपीएस एक्ट के चार केस दर्ज है।
विज्ञापन
-- -- -- --
नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई अब केवल तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे के कारोबार से खड़े किए गए अवैध आर्थिक नेटवर्क व उससे अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी सहारनपुर