फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress State President to visit Saharanpur on October 2; strategy to be deliberated upon.

Saharanpur News: 2 अक्तूबर को सहारनपुर में आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, रणनीति पर होगा मंथन

Thu, 01 Oct 2026 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Congress State President to visit Saharanpur on October 2; strategy to be deliberated upon.
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रियता बढ़ा रही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय दो अक्तूबर को सहारनपुर पहुंचेंगे। उनका यह दौरा केवल जेल से रिहा हुए पार्टी नेताओं से मुलाकात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हालिया आंदोलन के बाद स्थानीय संगठन के साथ संवाद और आगे की रणनीति को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, वोट चोरी के मुद्दों को लेकर चार दिन पहले कलक्ट्रेट में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई थी। इसके बाद महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दोनों की रिहाई के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष स्वयं उनसे मुलाकात करने पहुंचेंगे। प्रदेशाध्यक्ष का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब कांग्रेस पश्चिमी यूपी में किसान अधिकार यात्रा शुरू कर रही है। दो अक्तूबर को मीरापुर से शुरू होने वाली यात्रा सात अक्तूबर को जेवर में समाप्त होगी। यात्रा के जरिये कांग्रेस किसानों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने और उनके मुद्दों को राजनीतिक अभियान से जोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष सुबह मीरापुर में किसान अधिकार यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद करीब 11:45 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगे की संगठनात्मक गतिविधियों और आंदोलनों को लेकर मार्गदर्शन करेंगे। सहारनपुर में हालिया पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदेश अध्यक्ष का सीधे स्थानीय नेताओं के बीच पहुंचना कांग्रेस के लिए संगठनात्मक संदेश का हिस्सा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed