फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Warehouse found operating without license, medicine worth Rs 8.50 lakh seized

Saharanpur: बिना लाइसेंस के संचालित मिला गोदाम, 8.50 लाख की दवा सीज

Thu, 14 Dec 2023 12:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खान मार्केट में 8.50 लाख की दवाएं सीज कर पांच सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Warehouse found operating without license, medicine worth Rs 8.50 lakh seized
सहारनपुर की खान मार्केट में दवाओं के गोदाम पर छापेमारी करती औषधि प्रशासन विभाग की टीम

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री करने की सूचना पर औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने खान मार्केट में गोदाम पर छापा मारा। यहां से 8.50 लाख की दवाएं सीज कर पांच सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर स्वामियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा ने बताया कि खान मार्केट में गोदाम से बिना लाइसेंस के दवा की बिक्री की जा रही है। इस पर उन्होंने मुजफ्फरनगर के औषधि निरीक्षक पवन शाक्य व शामली औषधि निरीक्षक निधि पांडेय को साथ लेकर खान मार्केट में जुनेजा मेडिकोज व उसके गोदाम में छापा मारा।

विज्ञापन

इस दौरान लाखों रुपये की कीमती दवाओं का स्टॉक मिला। मौके पर गोदाम स्वामी से लाइसेंस की जानकारी ली गई। इस पर वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। यानी गोदाम से बिना लाइसेंस के ही दवाओं की बिक्री की जा रही थी।

 

इस पर सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा ने टीम से पांच दवाओं के सैंपल कराए। इनमें दर्द निवारक, एंटीबायोटिक दवा और इंजेक्शन शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।


सूचना मिली थी कि खान मार्केट में गोदाम बिना लाइसेंस के चल रहा है। गोदाम ओमप्रकाश पुत्र अर्जुन दास निवासी केशव नगर का है। गोदाम से 8.50 लाख रुपये की दवा सीज की गई, जबकि पांच दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -दीपक शर्मा, सहायक आयुक्त, औषधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed