फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंबानी से लेकर सलमान खान तक हैं इनके मुरीद, अनूठी कला से दुनिया में चमक रही वाजिद और मरियम की जोड़ी

Sun, 10 Nov 2019 02:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 10 Nov 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Wajid and Maryam nail art is appriciated worlwide, here is their story
Wajid Khan - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर की बेटी मरियम अपने पति वाजिद खान के साथ अनूठी कला के दम पर दुनिया के फलक पर ध्रुव तारा बनकर चमक रही हैं। दोनों गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके हैं। अनिल अंबानी से लेकर सलमान खान तक उनकी इस कला के मुरीद हैं। कलाकार वाजिद खान अमर उजाला के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंनें इस कला के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आइए जानते हैं आखिर क्यों खास है वाजिद और मरियम के जोड़ी:-

 

Wajid and Maryam nail art is appriciated worlwide, here is their story
Wajid Khan painting - फोटो : अमर उजाला

वाजिद खान मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। पिता वाहिद खान होटल व्यवसायी हैं। वाजिद की पढ़ाई पांचवीं तक हुई। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। बाद में उनकी मुलाकात आईआईएम के प्रोफेसर डा. अनिल गुप्ता से हुई। उन्होंने वाजिद के भीतर छिपी कला को पहनाना और कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया। वाजिद ने लकड़ी के बोर्ड पर कीलों से पेंटिंग बनाने की अनूठी कला पर काम किया।

Wajid and Maryam nail art is appriciated worlwide, here is their story
Wajid Khan painting - फोटो : अमर उजाला

वाजिद का कहना है कि वे महात्मा गांधी, बाल ठाकरे, धीरू भाई अंबानी, मरियम समेत अनेक पेंटिंग कीलों से बना चुके हैं। कई पेंटिंग बंदूक की गोलियों और कार के इंजन से निकलने वाले पार्ट्स से बनाई हैं। बच्चों को गर्भ में जिन औजारों से मारा जाता है, उन्होंने उन औजारों से रोते हुए बच्चे की तस्वीर बनाई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wajid and Maryam nail art is appriciated worlwide, here is their story
Wajid Khan - फोटो : अमर उजाला
नानौता की रहने वाली उनकी पत्नी मरियम भी वाजिद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। मरियम ने द्वितीय विश्व युद्ध को लेकर कीलों से पेंटिंग बनाई थी। उनका दावा है कि उनका नाम भी गिनीज बुक में दर्ज है।
 
विज्ञापन
Wajid and Maryam nail art is appriciated worlwide, here is their story
Wajid Khan - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान भी वाजिद के मुरीद
वाजिद खान का दावा है कि सलमान खान, अनिल अंबानी और राज ठाकरे तक उनकी कला के मुरीद हैं। सलमान खुद वाजिद से मुलाकात कर उनकी तारीफ कर चुके हैं। अनिल अंबानी ने उनसे धीरू भाई अंबानी की तस्वीर खरीदी थी। राज ठाकरे बाला साहब ठाकरे की तस्वीर खरीद चुके हैं। राज ठाकरे की तस्वीर भी वाजिद ने बनाई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed