फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Violence over votes and stone pelting charges in the election as well

चुनाव में वोट को लेकर मारपीट, हंगामा, पथराव

Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Violence over votes and stone pelting charges in the election as well
सहारनपुर। गांव मुगलमाजरा में महिला प्रत्याशी को वोट ना देने की बात कहने पर दूसरे उम्मीदवार के समर्थकों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर दी। आरोप है कि छत पर चढ़कर पथराव भी किया गया, जिसमें पीड़ित युवक घायल हो गया। आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मुगलमाजरा निवासी अब्दुल सलाम का कहना है कि बुुधवार शाम वह पत्नी के साथ घर में बैठा था। तभी, प्रधान पद की महिला प्रत्याशी के 10 से ज्यादा समर्थक उसके घर आए, जिन्होंने महिला प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का दबाव बनाया। उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि अब्दुल सलाम की पत्नी के साथ भी अभद्रता की गई। अब्दुल सलाम का कहना है कि आरोपियों ने हंगामा किया और पड़ोसियों की छत पर चढ़कर उनके घर पर पथराव कर दिया। कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। पीड़ित ने देहात कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed