फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Violence and damage to national property in the name of protest wrong

विरोध के नाम पर हिंसा और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान गलत

Tue, 24 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Violence and damage to national property in the name of protest wrong
एडवोकेट अखिलेश अग्रवाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रही हिंसा और आगजनी की घटनाओं पर कानून के जानकारों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने चिंता जाहिर की है। अधिकतर अधिवक्ताओं का कहना है कि संविधान के दायरे में रहकर विरोध करना गलत नहीं है। मगर विरोध के नाम पर हिंसा और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है।
विज्ञापन

यह कानून सही है। इसमें किसी की भी नागरिकता को कोई खतरा नहीं है। इसलिए जो प्रदर्शन किया जा रहा है, वह कुछ विपक्षी दलों की शह पर किया जा रहा है। अधिकतर लोगों को तो कानून के बारे में सही जानकारी ही नहीं है। - ब्रह्मजीत शर्मा, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष
विज्ञापन

देश अपने यहां अवांछनीय लोगों को शरण देने के लिए बाध्य नहीं हैं और न ही नागरिक बनाने के लिए बाध्य है। विरोध प्रदर्शन और हिंसा के पीछे सरकार पर अनावश्यक दबाव की मंशा नजर आती है। यह सही नहीं है। - अखिलेश अग्रवाल, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी कानून धर्म के आधार पर नहीं होना चाहिए। यदि कानून पर किसी को आपत्ति है तो उसे जाहिर करने में बुराई नहीं मगर संविधान के दायरे में रहकर उसका विरोध जरूरी है। हिंसा फैलाने या अपने ही देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी लिहाज से ठीक नहीं है। - गयूर-ए-आलम, वरिष्ठ अधिवक्ता
सीएए और एनआरसी सही नहीं है। इसमें बंटवारे की साजिश नजर आती है। लेकिन जो लोग हिंसा के साथ विरोध जाहिर कर रहे हैं, वह बिल्कुल सही नहीं है। संविधान हमें अपने हक की आवाज उठाने का अधिकार देता है। वही तरीका सही है। - चौधरी जांनिसार अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता
इस कानून की फिलहाल कोई जरूरत नहीं थी। पहले से मौजूद कानून में भी नागरिकता से जुड़े मामलों का निस्तारण संभव है। धर्म के आधार पर किसी कानून को लागू करना भी सही नहीं है। - राशिद जमील, बार संघ के पूर्व सचिव अधिवक्ता

कानून ऐसा होना चाहिए जो सबके लिए समान हो। समानता का अधिकार प्रभावित न करता हो। लेकिन कानून पर आपत्ति जाहिर करने पर हिंसा फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। - मुनव्वर आफताब, अधिवक्ता

एडवोकेट मुनाव्वर आफताब

एडवोकेट मुनाव्वर आफताब- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट राशिद जमील

एडवोकेट राशिद जमील- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट ब्रह्मजीत शर्मा

एडवोकेट ब्रह्मजीत शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट चौधरी जानिसार अहमद

एडवोकेट चौधरी जानिसार अहमद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed