{"_id":"65e4c9fe084d9c7d9d08afa6","slug":"villager-dies-after-being-crushed-under-overturned-straw-trolley-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-119429-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भूसे की ट्रॉली पलटने से नीचे दबकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भूसे की ट्रॉली पलटने से नीचे दबकर ग्रामीण की मौत
Mon, 04 Mar 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
नानौता। भूसे से भरी ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर 55 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई की शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी जमशेद मलिक 55 पुत्र बुली हसन भूसा लाने ले जाने का काम करता था। शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे जमशेद मलिक भूसे की ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर गंगोह से नानौता की ओर आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राॅली गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा के नजदीक पहुंची तो ट्रॉली का गुल्ला टूट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्राॅली पलटने से जमशेद मलिक भूसे के ढेर के नीचे दब गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से जमशेद मलिक को भूसे के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पहुंचे परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को नानौता लाकर दफना दिया। जमशेद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।