फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination of children was not done in 60 schools and madrasas

Saharanpur News: 60 स्कूल-मदरसों में नहीं हुआ बच्चों का टीकाकरण

Sun, 04 May 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of children was not done in 60 schools and madrasas
सहारनपुर। बच्चों को डिप्थीरिया से बचाने के लिए 24 अप्रैल से टीडी टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिले के 60 स्कूलों और मदरसों के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण नहीं हुआ है। ऐसे में टीकाकरण नहीं होने से बच्चों में बीमारियां फैलने की आशंका है। इन स्कूल व मदरसा संचालकों को स्वास्थ्य विभाग ने पत्र लिखा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 मई तक कक्षा पांच एवं कक्षा 10वीं के ऐसे छात्र-छात्राओं को टीडी का टीका लगवा रहा है तो किसी कारणवश टीका नहीं लगवा सके। टीका न लगवाने पर बच्चों में डिप्थीरिया एवं गलघोटू बीमारी की संभावना हो सकती है। वहीं, यह बीमारी जानलेवा होती है और छोटे बच्चे इसकी चपेट में आ जाते हैं। जिले में कक्षा पांचवीं में दस साल के 54,505 और कक्षा दसवीं में 15 साल के 36015 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

शुक्रवार तक 10 साल के 25,282 और 15 साल के 9886 बच्चों का टीकाकरण हुआ है। 60 स्कूल व मदरसे ऐसे हैं, जिनमें अभी टीकाकरण कार्यक्रम नहीं हुआ है। इन्होंने टीकाकरण का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed