फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uttar Pradesh divided into four parts, the creation of a separate western state

चार भागों में बंटे उत्तर प्रदेश, हो पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण

Mon, 04 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh divided into four parts, the creation of a separate western state
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति में तेजी आएगी।
विज्ञापन

सोमवार को चिलकाना रोड एक सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि छोटे राज्य कानून व्यवस्था की दृष्टि से भी फायदेमंद रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। अमेरिका की जनसंख्या 34 करोड़ है और उसमें 50 राज्य हैं। इस हिसाब से उत्तर प्रदेश में 30 से अधिक राज्य होने चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को 80 प्रतिशत राजस्व देते हैं। इसके बावजूद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा एवं चिकित्सा की सुविधाएं अपेक्षाकृत कम हैं। जिलाध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान सुशील धीमान, दिलशाद, वली मोहम्मद, अमीर अख़्तर, महताब, सुमित वर्मा, गौरव त्यागी, शाहनवाज, सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, रविंदर चौधरी, अभिषेक, सद्दाम मलिक, राजेंद्र सिंह मान, अरविंद कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed