फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over release of accused of Gokshi

पुलिस के खिलाफ हंगामा

Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar over release of accused of Gokshi
तीतरो (सहारनपुर)। गोकशी के आरोपियों को छोड़ने और मांस थाने के पास सूखे नाले में दबाने को लेकर भाजपाइयों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। भाजपाइयों ने कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ गंगोह ने जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आश्वासन देकर भाजपाइयों को शांत किया।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व नगर के मुहल्ला अफगानान में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार चार युवक मांस छोड़ कर फरार हो गए थे। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि मांस को सूखे नाले में दबवा दिया था। इसी मामले को लेकर शनिवार को किसान मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह चौधरी के नेतृत्व में गंगोह, रादौर, तीतरो आदि क्षेत्र के सौ से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता पहले गंगोह सीओ अजेय शर्मा से मिलने पहुंचे और उन्हें प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद सीओ ने एक दरोगा और दो सिपाही को सूखे नाले की खोदाई के लिए उनके साथ भेजा। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नाले की खोदाई कराई गई तो उसमें से मांस मिल गया। मौके पर पशु चिकित्सक वीरेंद्र सिंह को बुलवा कर मांच की जांच कराई गई तो उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद भाजपाई कोतवाली प्रभारी मुकेश गौतम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। कोतवाल के न आने पर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच कर उच्चाधिकारियों से बात की। सीओ द्वारा जांच कर कठोर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने पर भाजपाई शांत हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद, योगेश कुमार, बिरसैन कश्यप, राजराम गंगोह, मुकेश राणा, अनुज कश्यप, विनोद रादौर, संजय, रमेश कुमार, संजय सैनी आदि रहे। सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोकशी करने वालों की गिरफ्तारी के साथ ही इस प्रकरण में उन्हें बचाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed