फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar in the metropolis after goodbye Friday prayers

महानगर अलविदा जुमे की नमाज के बाद हंगामा

Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the metropolis after goodbye Friday prayers
जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर पुलिस के साथ उलझते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर की प्रमुख चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज के बाद युवकों ने हंगामा कर दिया। युवकों ने करीब एक घंटे तक अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ युवकों की नोकझोंक हुई। मौके पर भारी फोर्स पहुंच गई। इसके पश्चात जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग चौक फव्वारा स्थित प्रमुख जामा मस्जिद पर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे। पुलिस-प्रशासन ने सड़क पर नमाज न पढ़ने के लिए एक दिन पूर्व ही सभी मस्जिद प्रबंधनों की कमेटियों के साथ वार्ता की थी, जिस पर अमल भी किया गया और लोगों ने मस्जिद के अंदर ही नमाज अदा की। पुलिस के मुताबिक नमाज के बाद जब कुछ युवक बाहर आए तो कुछ मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने करीब एक घंटे तक अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए। मौके पर नगर कोतवाली के अलावा आरएएफ और पीएसी बल भी तैनात था। पुलिस फोर्स युवकों को समझाने के प्रयास में जुटी रही। इस दौरान पुलिस से भी युवकों की नोकझोंक हुई। पता लगने पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस-फोर्स की मौजूदगी में युवकों ने जमकर हंगामा काटा और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते रहे। इसके बाद पुलिस ने युवकों को वहां से हटाया तो वह चौकी सराय की तरफ चले गए और वहां भी हंगामा करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने हंगामा कर रहे युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। काफी देर बाद यहां से युवक चले गए। इसके बाद एसएसपी आकाश तोमर ने बाजार में फोर्स के साथ पैदल गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैल गई दहशत, लोगों में खौफ, दुकानें बंद
सहारनपुर। जामा मस्जिद के बाहर युवकों द्वारा हंगामा किए जाने का पता लगते ही शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और आसपास के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल बन गया। शहर में अफवाह फैल गई की जामा मस्जिद के बाहर बवाल हो गया है। इसको लेकर बाजारों से लोग घरों की तरफ लौटना शुरू हो गए। वहीं, आसपास की कुछ दुकानें भी बंद हो गईं। बाद में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला शांत कराया।
उकसाने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई: फरीद
जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना मौलवी फरीद ने कहा कि मस्जिद में सकुशल नमाज संपन्न हो गई, लेकिन नमाज के बाद कुछ मीडियाकर्मियों ने भड़काने वाले सवाल नमाज पढ़कर आए युवकों से पूछे, जिसके बाद युवकों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की कि युवकों को उकसाने और गलत तरह के सवाल करने वाले लोगों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पता लगना चाहिए कि यह मीडियाकर्मी थे भी या नहीं।

भेजे जाएंगे नोटिस : एसएसपी
एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। सामने आया है कि युवकों को भड़काया गया, जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों को पुलिस चिह्नित कर रही है। इनको नोटिस भेजने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पूरी तरह सामान्य है। पूरे जिले में अलविदा जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई है।

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते लो?

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते लो?- फोटो : SAHARANPUR

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग पु?

जामा मस्जिद के बाहर अलविदा जुमे की नमाज अदा करने से रोके जाने पर विरोध करते मुस्लिम समाज के लोग पु?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed