{"_id":"6b0be2c8ad8c1e8e0b053065","slug":"up-imran-masood-says-creating-a-controversy-over-sonia-gandhi-s-name-in-the-electoral-roll-is-a-petty-act-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इमरान मसूद बोले: सोनिया गांधी के मतदाता सूची में नाम को लेकर विवाद करना ओछी हरकत, उनका त्याग न भूलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इमरान मसूद बोले: सोनिया गांधी के मतदाता सूची में नाम को लेकर विवाद करना ओछी हरकत, उनका त्याग न भूलें
Sun, 29 Nov 2026 02:01 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:01 PM IST
सार
Saharanpur News: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपना पूरा जीवन के देश के लिए त्याग और समर्पण में लगा दिया। इसके बाद भी बेशर्म लोग ऐसी घिनौनी हरकतें कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद इमरान मसूद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने सोनिया गांधी के मतदाता सूची में नाम को लेकर जारी सियासी घमासान पर विरोधियों को निशाने पर लिया। उन्होंने सोनिया गांधी का बचाव करते हुए आलोचकों को बेशर्म बताया। कहा कि सोनिया गांधी ने अपना पूरा जीवन त्याग और देश की सेवा में लगाया है। देश और उसकी संस्कृति के लिए उनके योगदान को देखते हुए इस तरह के सवाल उठाना ओछी और घिनौनी हरकत है।
विज्ञापन
इमरान मसूद ने कहा कि सोनिया गांधी एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन त्याग में लगा दिया और देश के लिए काम किया। उन्होंने देश की संस्कृति को अपनाते हुए अपना योगदान दिया है। उनके इतने बड़े त्याग के बाद इस तरह की घटिया और घिनौनी बातें करना कुछ लोगों की मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, लोकसभा में सीटिंग व्यवस्था को लेकर डीएमके की ओर से बदलाव की मांग के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यदि डीएमके को अलग बैठना है और उसके साथ जाना है तो वह इस पर क्या कह सकते हैं।
विज्ञापन
