{"_id":"5df678368ebc3e87da176765","slug":"up-team-piled-up-for-158-runs-haryana-lead-by-205-runs-saharanpur-news-mrt4589455152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की टीम 158 रन पर ढेर, हरियाणा ने ली 205 रन की बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की टीम 158 रन पर ढेर, हरियाणा ने ली 205 रन की बढ़त
विज्ञापन
ज्ञान कलश में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में शांट लगाता खिलाडी
- फोटो : SAHARANPUR
यूपी की टीम 158 रन पर ढेर, हरियाणा ने ली 205 रन की बढ़त
सहारनपुर। अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के तहत चल रहे मैच की पहली पारी में हरियाणा के 240 रन के जवाब में यूपी की टीम महज 158 रन पर ढेर हो गई। हरियाणा ने दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए थे। हरियाणा ने 205 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का मैच समाप्त होने तक सागर दहिया नौ और सर्वेश रोहिला बिना कोई रन बनाकर क्रीज पर थे।
खराब मौसम के कारण शुक्रवार को पहले दिन मैच शुरू नहीं हो सका था। दूसरे दिन शनिवार को हरियाणा की टीम ने पहली पारी में 240 रन बनाए थे। यूपी की टीम 158 रन पर सिमट गई। यूपी की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज आयुष्मान शर्मा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। दूसरी पारी में हरियाणा की टीम ने रविवार को 41 ओवर में छह विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए थे। सोमवार को मैच का अंतिम दिन है। माना जा रहा है कि हरियाणा की टीम सुबह तेज खेलकर करीब 250 रन की बढ़त लेकर यूपी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर सकती है। मैच के अंपायर राकेश आर. और मयूर वानखेड़े हैं, जबकि मैच रेफरी एम. विनीता हैं। मैच के दौरान अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफुर्रहमान, रवि सिंघल, डा. योगेश गुप्ता, अमित सेठी, साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, राकेश शर्मा, नईम सैफी, ईश्वर, परविंदर सिंह, गोपाल कृष्ण पाल्ली, राजीव गोयल, विनय कुमार, सचिन सैनी, मृदुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
दूसरी पारी में चमके सहारनपुर के कुनाल
दूसरी पारी में हरियाणा ने 41 ओवर में 123 रन पर छह विकेट गंवाए। इन छह विकेट में से तीन विकेट सहारनपुर के कुनाल त्यागी ने लिए हैं। कुनाल ने हरियाणा के नेहल पजनी, युवराज सिंह और जयंत लखलन को शिकार बनाया। कुनाल ने कुल 5.1 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट लिए।

ज्ञान कलश में आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में शांट लगाता खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन