फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Noman, a criminal fleeing a police encounter, died on the spot after his bike collided with a tree

UP: पुलिस मुठभेड़ में भागे नोमान की बाइक पेड़ से टकराई, मौके पर मौत, दूसरा बदमाश घायल

Wed, 15 Jul 2026 07:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 15 Jul 2026 07:32 PM IST
सार

Saharanpur News: शामली जिले के कैराना निवासी बदमाश नोमान अपने साथी सावेज के साथ बाइक से जा रहा था। सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। नोमान पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था।

विज्ञापन
UP: Noman, a criminal fleeing a police encounter, died on the spot after his bike collided with a tree
नोमान की मौत। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पुलिस मुठभेड़ के दौरान भागे कैराना के बदमाश नौमान (28) की बुधवार सुबह सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव ताताहेड़ी के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी सावेज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों की बाइक एक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

घायल सावेज ने पुलिस को बताया कि वह और नौमान हमजागढ़ की ओर से बाइक पर बाढ़ीमाजरा की तरफ जा रहे थे। ताताहेड़ी के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में नौमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि नौमान के खिलाफ कैराना कोतवाली में विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा हरियाणा के पानीपत में भी उसके खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुछ समय पूर्व पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। 
विज्ञापन

घायल सावेज भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। करीब चार माह पहले उस पर गांव में फायरिंग करने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह तीन दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था।
 

नौमान की ननिहाल सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के गांव हमजागढ़ में है। उसकी मां इन दिनों वहीं रह रही है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां से मिलने के लिए हमजागढ़ आया हुआ था और वहीं से सावेज के साथ बाइक पर निकला था।
 

महिला के साथ होने की चर्चा, चप्पल और टूटा क्लिप मिला
घटनास्थल पर एक महिला की चप्पल और बालों में लगाने वाला क्लिप भी टूटा हुआ पड़ा था। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि नौमान के साथ एक महिला भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नौमान का शव मिट्टी से लथपथ था। उसके सिर के पिछले हिस्से में गहरा घाव था और पैरों में जूते नहीं थे। वहीं घायल सावेज के कपड़े अपेक्षाकृत साफ बताए जा रहे हैं तथा उसे मुख्य रूप से पैर में चोट आई है। पुलिस इन तथ्यों की भी जांच कर रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रही है।
 

ये बोले सीओ
प्रथम दृष्टया मौत सड़क हादसे में होना सामने आई है। उसके साथी सावेज ने भी यही बयान दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा।
- शशिप्रकाश शर्मा, सीओ
 

नोमान के चाचा शाहिद ने बताई ये बात
कैराना के गांव तीतरवाड़ा निवासी नोमान कैराना थाने से गैंगस्टर एक्ट और पुलिस मुठभेड़ के मामले में वांछित चल रहा था। नोमान की जनपद सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। नोमान पर कैराना कोतवाली में गैंगस्टर सहित पांच और हरियाणा के पानीपत में तीन मामले दर्ज हैं। हादसे में घायल सावेज करीब चार महीने पहले गांव में फायरिंग करने के आरोप में जेल गया था। 

नोमान के चाचा शाहिद ने बताया कि पिछले करीब आठ महीने से नोमान घर से बाहर ही रह रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे सावेज ने फोन पर नोमान की सड़क हादसे में मौत होने की जानकारी दी थी। इसके बाद परिवार के लोग सहारनपुर चले गए। नोमान के पिता जाहिद मजदूरी करते हैं। नोमान तीन भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। उसकी चार बहनें अविवाहित हैं। सीओ कैराना हेमंत कुमार ने बताया कि नोमान पर गैंगस्टर और पुलिस मुठभेड़ सहित पांच मामले दर्ज हैं।

ये भी देखें...
रीना हत्याकांड का खुलासा: संपत्ति के लालच में देवर व उसके भांजों ने की थी रीना की हत्या, रॉड से दबाया गला


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed