{"_id":"612111dc34d28e17932c4818","slug":"up-news-the-ritual-thirteenth-was-organized-after-the-death-of-the-bull-in-deoband-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में सांड की तेरहवीं: आत्मिक शांति के लिए हुआ हवन यज्ञ, गांव में किया गया ब्रह्मभोज का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में सांड की तेरहवीं: आत्मिक शांति के लिए हुआ हवन यज्ञ, गांव में किया गया ब्रह्मभोज का आयोजन
Sat, 21 Aug 2021 08:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 21 Aug 2021 08:16 PM IST
सार
करीब 18 साल पूर्व एक सांड कुरड़ी गांव में आया था। जिसे प्यार से गांव वाले बाबूजी कहते थे। सांड आक्रामक न होकर इतना भोला था कि बच्चे व बड़े उसकी सवारी तक करते थे।
विज्ञापन
देवबंद में सांड की तेरहवीं का आयोजन किया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के देवबंद के कुरड़ी गांव में सांड की मौत के बाद उसकी आत्मिक शांति के लिए हवन यज्ञ शांति पाठ व ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। सांड की पूरे विधि विधान से तेरहवीं कर उसके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भगवान से उसकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार करीब 18 साल पूर्व एक सांड कुरड़ी गांव में आया था। जिसे प्यार से गांव वाले बाबूजी कहते थे। सांड आक्रामक न होकर इतना भोला था कि बच्चे व बड़े उसकी सवारी तक करते थे। कुछ दिन पहले सांड की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने सांड के शव को विधि विधान के साथ जमीन में दफनाया।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को उसकी तेरहवीं का आयोजन किया गया। तेरहवीं में भोजन में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद बनाकर बांटा गया। पंडित नरेश कुमार ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। श्रद्धाजंलि सभा में राजीव प्रधान, राजेंद्र प्रधान, रणधीर, बिजेंद्र, भोला, हरिप्रकाश, रूपचंद, ओमदत्त, विनोद प्रधान, डॉ. हीरा, मदन, गुड्डू, गीताराम, मिथुन, सुधीर, मांगा, राकेश व अशोक आदि रहे।
विज्ञापन