फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Temporary employees staged sit-in protest at the medical college for removal from duty in Saharanpur

यूपी: ड्यूटी से हटाने पर मेडिकल कॉलेज का मुख्य द्वार किया बंद, फिर हंगामा कर हाईवे पर लगाया जाम, ये है मामला

Fri, 12 Nov 2021 12:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 12:51 PM IST
सार

सहारनपुर में अस्थाई ड्यूटी से हटाने पर कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इन्हें कोरोना काल में अस्थाई ड्यूटी पर रखा गया था।

विज्ञापन
UP News: Temporary employees staged sit-in protest at the medical college for removal from duty in Saharanpur
सहारनपुर में धरने पर बैठे अस्थाई कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में कोरोना काल में विशेष ड्यूटी के लिए अस्थाई कर्मचारियों को रखा गया, लेकिन अब उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया। वहीं गुस्साए अस्थाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को इसका विरोध करते हुए मेडिकल कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद सड़क पर आकर हंगामा-प्रदर्शन किया और अंबाला सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर कार्य किया और अब उन्हें हटाया जा रहा है। उधर, मेडिकल कॉलेज का गेट बंद कर देने की वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थाई कर्मचारियों का धरना जारी
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में धरना प्रदर्शन कर रहे अस्थाई कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed