{"_id":"61c74f7a986cc3753a14b971","slug":"up-news-dogs-have-attacked-on-a-girl-baby-child-and-farmer-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्तों का आतंक: चार साल की मासूम और किसान को किया जख्मी, बच्ची की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्तों का आतंक: चार साल की मासूम और किसान को किया जख्मी, बच्ची की आवाज सुन दौड़े ग्रामीण और फिर...
Sat, 25 Dec 2021 10:36 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:36 PM IST
सार
सहारनपुर जिले में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रामपुर मनिहारान में एक चार साल की मासूम बच्ची समेत दो को जख्मी कर दिया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कुत्तों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर कुत्तों ने हमला कर मासूम बच्ची सहित दो को काट कर जख्मी कर दिया। इनमें बच्ची को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि घायल किसान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
गांव मुकंदपुर में शुक्रवार की दोपहर चार साल की मानवी पुत्री योगेंद्र स्कूल के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। हालांकि तब तक उसने मानवी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
विज्ञापन
इसके बाद बच्ची को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना शनिवार में दोपहर की है। रामपुर मनिहारान के मोहल्ला इकराम निवासी टीटू पंवार अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसका मुंह नोच डाला। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कुत्ते के चंगुल से बमुश्किल छुड़ाया। सीएचसी में उपचार के बाद टीटू को छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें