फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A big accident in Saharanpur and three people have died including businessman

दर्दनाक: सामने आई हादसे की बड़ी वजह, कारोबारी समेत तीन की गई जान, मदन को खींच लाई मौत, रोक रहे थे रिश्तेदार

Wed, 29 Sep 2021 11:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Sep 2021 11:21 PM IST
सार

सहारनपुर में हुए दर्दनाक हादसे की बड़ी वजह सामने आई है। बताया गया कि चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ। इस हादसे में कारोबारी समेत तीन लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
UP News: A big accident in Saharanpur and three people have died including businessman
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में चालक को लगी नींद की झपकी के कारण बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में कारोबारी सहित तीन लोगों की मौत हुई। बताया गया कि कार सवार परिवार फरीदाबाद से रात में ही सहारनपुर लौट रहा था। रातभर कार चलाते हुए सुबह करीब पांच बजे जब नागल क्षेत्र में पहुंचे तो कार चला रहे अमित को झपकी आ गई और हादसा हो गया। इस कारण तीन लोग मौत की नींद सो गए। 

विज्ञापन


दरअसल, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर वाहन तेज रफ्तार में फर्राटा भरते हैं। ऐसे में नींद की झपकी खतरनाक साबित होती है। जनपद में पहले भी कई बार ऐसे हादसे हुए हैं, जब वाहन चलाते समय चालक को नींद आने की वजह से लोगों की जान गई है। सभी दुर्घटनाएं रात के समय हुई हैं। इसके पीछे जल्दबाजी और लापरवाही हादसों का कारण बनी हैं। क्योंकि, नींद पूरी किए बिना घर पहुंचने की जल्दबाजी में वाहन लेकर लोग रात में सफर करते हैं और नींद आने पर हादसे हुए हैं। 
विज्ञापन


मदन को खींच लाई मौत, रोक रहे थे रिश्तेदार 
हादसे में जान गंवाने वाले मदन लाल नरुला मुजफ्फरनगर के खतौली के रहने वाले थे। फरीदाबाद से पत्नी पिंकी के साथ बहनोई अशोक सलूजा की कार से आ रहे थे। रास्ते में खतौली आता है, लेकिन मदन और उनकी पत्नी वहां नहीं उतरे, बल्कि उन्होंने सहारनपुर आने का मन बना लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि फरीदाबाद में रिश्तेदार सभी को रात में वहीं रोक रहे थे, लेकिन घर पहुंचने का हवाला देकर अशोक सलूजा और उनके परिवार के सदस्य नहीं रुके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज

परिजनों में मचा कोहराम 
मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अशोक सलूजा के रेलवे रोड और गुरुद्वारा रोड स्थित मकान पर रिश्तेदार एवं मोहल्ले के लोग पहुंचने शुरू हो गए। अशोक के बड़े बेटे सुमित सहित अन्य परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। दोपहर मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

मोबाइल फोन कारोबारी थे अशोक 
अशोक मोबाइल फोन कारोबारी थे। उनकी नेहरू मार्केट में दुकान है। वह अपने बड़े बेटे सुमित और अमित के साथ दुकान पर बैठते थे। अशोक की मौत का पता लगने पर व्यापारियों ने भी उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी है। 

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: सहारनपुर में दंपती समेत तीन की मौत, कार के उड़े परखच्चे

प्रमुख घटनाएं 
-- शादी समारोह से कार में लौट रहे नुमाइश कैंप निवासी दंपती और उनके पुत्र की मौत हुई थी। कार चलाते समय नींद आने की वजह से मेला गुघाल पुल के पास हादसा हुआ था। 
-- कोतवाली सदर बाजार के पास तिराहे पर नींद आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराई थी। एक युवक की मौत थी और एक घायल हुआ। 
-- ढमोला नदी पुल पर नींद आने की वजह से चालक ट्रक सहित ढमोला नदी में गिरा था और गंभीर रूप से घायल हुआ। 
-- मेला गुघाल पुल से भी श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर की तरफ नींद आने की वजह से चालक ट्रक सहित गिरा था। 
-- जिला अस्पताल पुल पर बैंडकर्मियों की बस के चालक को नींद आने की वजह से बस ब्रिजेशनगर की तरफ गिरी थी। हालांकि, बैंडकर्मियों को मामूली चोट आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed