फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Mission 2022: CM Yogi and Amit Shah talked about Hindutva in their speech and accused SP BSP and Congress of discrimination

मिशन 2022: योगी-शाह ने हिंदुत्व को दी धार, विपक्ष पर किया प्रहार, सपा-बसपा और कांग्रेस पर लगाया ये आरोप

Fri, 03 Dec 2021 12:08 PM IST
कपिल kapil अभिमन्यु वालिया, अमर उजाला, सहारनपुर
अभिमन्यु वालिया, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Dec 2021 12:08 PM IST
सार

मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने अपने भाषण में सनातन धर्म के त्योहारों का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को धार दी। वहीं शाह ने जनता को विपक्ष के ताने की भी याद दिलाई।

विज्ञापन
UP Mission 2022: CM Yogi and Amit Shah talked about Hindutva in their speech and accused SP BSP and Congress of discrimination
गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म के त्योहारों का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को धार दी। इसके साथ ही पूर्व की कांग्रेस, सपा व बसपा सरकारों पर निशाना साधकर भेदभाव का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

शाह ने जनता को विपक्ष के ताने की दिलाई याद

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के ताने की जनता को याद दिलाई। उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा पर ताना मारते हुए कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। अब केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू कराकर विपक्ष को करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को भव्य रूप से संपन्न कराने का जिक्र करते हुए हिंदुत्व को धार दी। मुख्यमंत्री बोले कि, सपा सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी थी। कांवड़ यात्रा में डीजे नहीं बजने दिया जाता था, लेकिन साढ़े चार साल से कांवड़ यात्रा भव्य रूप से संपन्न हो रही है। पूरे प्रदेश में दुर्गा पूजा, होली, दीपावली, जन्माष्टमी भव्य रूप से मनाई जा रही है। दीपावली पर अयोध्या में नौ लाख से अधिक दीपक प्रज्ज्वलित किए गए, जबकि पूर्व की सरकारों में ऐसा कुछ नहीं होता था और हिंदू समाज की आवाज दबाने का काम किया जाता था। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यों को लेकर विपक्ष को घेरते हुए पूर्व सरकारों पर भेदभाव के आरोप लगाकर मतदाताओं को साधा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

गूंजे जय श्रीराम और मां शाकंभरी के जयकारे 

केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय श्रीराम, भारत माता और मां शाकंभरी देवी के जयकारे भी लगाए। इसके साथ ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा।


यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

शाह ने 14 मिनट और योगी ने 12 मिनट के भाषण में गिनाईं उपलब्धियां 

केंद्रीय गृहमंत्री ने भारत माता के जयकारों की शुरुआत की। इसके बाद 14 मिनट के भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और जय श्रीराम के जयकारे से अपनी बात पूरी की। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 मिनट के भाषण में विपक्ष को प्रत्येक मुद्दे पर घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed