{"_id":"68e65b885f342982e80eb1d3","slug":"up-miscreants-fear-encounter-in-saharanpur-going-underground-after-encounter-a-criminal-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में बदमाशों को एनकाउंटर का डर, एक लाख के इनामी को ढेर करने के बाद हो रहे अंडरग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में बदमाशों को एनकाउंटर का डर, एक लाख के इनामी को ढेर करने के बाद हो रहे अंडरग्राउंड
Wed, 08 Oct 2025 06:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:09 PM IST
सार
Saharanpur News: जिले में सात बदमाशों पर 25-25, तीन पर 20-20 और 11 पर 15-15 हजार का इनाम है। ये बदमाश हत्या से लेकर डकैती, लूट, अपहरण आदि वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब इनामी बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को ढेर करने के बाद रडार पर अन्य इनामी भी आ गए हैं। 31 बदमाश ऐसे हैं, जो हत्या से लेकर डकैती, लूट, अपहरण आदि घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनमें से सात बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि बदमाश डर के कारण अंडरग्राउंड हो रहे हैं।
विज्ञापन
पांच अक्तूबर को सरसावा और गागलहेड़ी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख का इनामी बदमाश इमरान मारा गया था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर गागलहेड़ी में बाइक लूटी थी। इसमें गागलहेड़ी थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा को गोली लगी थी, जिन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सरसावा थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए थे। उनकी बुलेट प्रुफ जैकेट में गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद अब पुलिस ने पुराने इनामी बदमाशों की सूची निकलवा ली है। जिले में 31 बदमाशों पर इनाम घोषित हैं। इन पर एक हजार से लेकर 25 हजार का इनाम है। सात बदमाशों पर 25-25 हजार, तीन पर 20-20 और 11 बदमाशों पर 15-15 हजार का इनाम है। ये सभी अपराधी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय हैं और कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बदमाशों की सूची में ऐसे अपराधियों के नाम भी शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश तेज कर दी है।
किस थाने के कितने इनामी बदमाश
कोतवाली नगर, बड़गांव थाने में तीन-तीन, थाना सदर बाजार, बिहारीगढ़, चिलकाना और सरसावा में दो-दो, जनकपुरी, कुतुबशेर, फतेहपुर, बेहट में एक-एक, देवबंद में चार-चार और गागलहेड़ी थाने के पांच बदमाशों पर इनाम घोषित है। सबसे ज्यादा इनामी गागलहेड़ी थाने के हैं।

राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब के रहने वाले इनामी बदमाश
इनामी बदमाश राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब के रहने वाले हैं। इन राज्यों के बदमाशों ने आकर जिले में वारदात को अंजाम दिया है। इनके अलावा पुलिस की सूची में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के भी इनामी बदमाश हैं। पांच बदमाशों पर एक-एक हजार का इनाम है।

ये बोले एसएसपी
इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। उनकी लगातार डिजिटल ट्रैकिंग, मुखबिरों की सूचना और गुप्त निगरानी के जरिए धरपकड़ की जा रही है।
- आशीष तिवारी, एसएसपी
इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। उनकी लगातार डिजिटल ट्रैकिंग, मुखबिरों की सूचना और गुप्त निगरानी के जरिए धरपकड़ की जा रही है।
- आशीष तिवारी, एसएसपी