फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Innocent child Vedant died in during fight between husband and wife in village of Saharanpur

दर्दनाक: दंपती के झगड़े में मासूम की मौत, पति को कमरे में बंद कर खेत में दबाया शव, ढाई साल पहले हुई थी शादी

Tue, 26 Sep 2023 06:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Sep 2023 06:32 PM IST
सार

Saharanpur News : पति और पत्नी के बीच हुए झगड़े में डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। मासूम की मौत के बाद पत्नी ने पति को कमरे में बंद कर बच्चे के शव को घर से छह किलोमीटर दूर खेत में दबा दिया।

विज्ञापन
UP: Innocent child Vedant died in during fight between husband and wife in village of Saharanpur
मासूम बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव में पति-पत्नी के झगड़े में डेढ़ वर्षीय बच्चे की जान चली गई। बदहवास हालत में महिला पति को कमरे में बंद कर बच्चे के शव को लेकर घर से छह किलोमीटर दूर एक खेत में पहुंची। जहां उसने शव को गड्ढा खोद कर जमीन में दबा दिया। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कोरवां गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी इंदु के साथ आए दिन किसी न किसी बात को लेकर तकरार रहती है। कुछ दिनों से इंदु मायके जाने को कह रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। बीती रात्रि भी दोनों के बीच इसी को लेकर कहासुनी हुई।

विज्ञापन

वहीं, सुबह इंदु ने फिर से मायके जाने की बात कही। वह डेढ़ वर्षीय बेटे वेदांस को लेकर जाने लगी। जिस पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। राहुल वेदांस को ले जाने का विरोध कर रहा था। इसी दौरान खींचातानी में मासूम जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे इंदु बदहवास हालत में हो गई। वह पति को कमरे में बंद कर बच्चे के शव को लेकर घर से चली गई। बाद में उसने स्वयं फोन कर पुलिस को घटना की बाबत जानकारी दी।

इस संबंध में सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि महिला ने बच्चे के शव को घर से करीब छह किलोमीटर दूर एक खेत में गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया हुआ था। जिसे बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मायके जाने को लेकर सवेरे दोनों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। जिसमें मासूम की जमीन पर गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि इंदु ने तहरीर दी है। जिसमें उसने बच्चे की मौत के लिए पति राहुल को दोषी ठहराया है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए राहुल को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान

ढाई वर्ष पूर्व हुई थी शादी
राहुल एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। जिसकी करीब ढाई वर्ष पूर्व दौलतपुर गांव निवासी इंदु के साथ शादी हुई थी। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती थी।

यह भी पढ़ें: नहीं देखा होगा इतना डेंजर दृश्य: गीदड़ को पूरा निगल गया अजगर, फिर मुंह से निकाला बाहर, ग्रामीण रह गए सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed