फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Python snake swallowed jackal, then took it out of mouth and villagers were shocked

नहीं देखा होगा इतना डेंजर दृश्य: गीदड़ को पूरा निगल गया अजगर, फिर मुंह से निकाला बाहर, ग्रामीण रह गए सन्न

Tue, 26 Sep 2023 12:01 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Sep 2023 12:01 AM IST
सार

Meerut News : एक विशालकाय अजगर ने पहले गीदड़ को पूरा निगर लिया और फिर मुंह के सहारे बाहर निकाल दिया। यह पूरा दृश्य देखकर ग्रामीण भी सन्न रह गए।

विज्ञापन
Python snake swallowed jackal, then took it out of mouth and villagers were shocked
अजगर सांप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना क्षेत्र के कुशावली गांव के जंगल में गन्ने के खेत में सोमवार को विशालकाय अजगर देखने पर किसानों में हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे मजूदरों ने देखा कि दस फीट लंबे अजगर ने गीदड़ का शिकार कर लिया है। जिसके कुछ ही देर में अजगर ने गीदड़ को पूरी तरह अंदर निगल गया। तभी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


वहीं, किसानों द्वारा सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम को सूचना दी। हालांकि वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले अजगर ने अपने मुंह से गीदड़ को बाहर निकाल दिया। यह दृश्य देखकर ग्रामीण भी हैरान रह  गए। बताया गया कि गीदड़ मर चुका था।

विज्ञापन

उधर, सूचना देने के काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। लोगों के अनुसार, जिस समय वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अजगर गीदड़ को बाहर निकाल कर गन्ने के खेत में घुसने का प्रयास कर रहा था। हालांकि टीम ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: मंदिर से लड्डू गोपाल चोरी करने वाले दो बदमाश दबोचे, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने किया गलत खुलासा

ग्रामीणों ने बताया कि अजगर करीब 10 फीट लंबा था। वहीं, अजगर के पकड़े जाने के बाद भी ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा।

यह भी पढ़ें: दरिंदगी: पीड़ित छात्रा ने SSP को सुनाई आपबीती, अफसरों के उड़े होश, युवक ने तमंचे के बल किया था दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed