फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022: Saharanpur police busted an illegal arms factory and arrested two accused with weapons

चुनाव से पहले बड़ी साजिश नाकाम: अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश, दो आरोपी दबोचे, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Thu, 03 Feb 2022 09:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Feb 2022 09:44 PM IST
सार

सहारनपुर पुलिस ने चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने गुरुवार को एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को दबोचा है। 

विज्ञापन
UP Election 2022: Saharanpur police busted an illegal arms factory and arrested two accused with weapons
अवैध हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में चुनाव से पूर्व पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। कोतवाली मंडी पुलिस ने खाताखेड़ी से हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 94 बने व अधबने हथियार, कारतूस और उपकरण बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीओ प्रथम प्रीति यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना पाकर खाताखेड़ी हयात कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारकर हथियारों की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से मोहसिन उर्फ राजा पुत्र रहमान निवासी पीर वाली गली, शहजाद उर्फ भूरा पुत्र मेहंदी हसन निवासी राहत कॉलोनी कोतवाली मंडी को पकड़ा गया, जबकि शफीक पुत्र लतीफ निवासी खाताखेड़ी फरार हो गया। 
विज्ञापन


यह हुई बरामदगी 
पुलिस ने आरोपियों से 23 पिस्टल व तमंचे, 11 बंदूक डबल बैरल, 43 अर्द्धनिर्मित बंदूक, नौ अधबने तमंचे, 166 कारतूस, एक बड़ी व दो छोटी वेल्डिंग मशीन, खराद मशीन, चार ग्लेंडर मशीन, दो बरमे बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

इसी जगह रुके थे आतंकी
सीओ ने बताया कि मोहसिन उर्फ राजा 2006 पहले भी अवैध हथियारों के साथ जेल जा चुका है, जिस जगह से हथियारों की फैक्टरी पकड़ी गई। उसी जगह के बराबर में 1994 में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने ब्रिटिश नागरिकों को बंधक बनाया था। मुठभेड़ में इंस्पेक्टर ध्रुवलाल यादव शहीद हो गए थे। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

कई जिलों में करते थे सप्लाई 
आरोपी हथियार तैयार कर मुजफ्फरनगर, शामली, कैराना और सहारनपुर के कई इलाकों में सप्लाई करते थे। तमंचा पांच से छह हजार और बंदूक 10 से 12 हजार रुपये में बेचते थे। इस गिरोह कई अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed