{"_id":"6aa45ad2f88d2c02a00a7fcd","slug":"gym-operator-assaulted-and-glass-panes-smashed-after-intruders-storm-in-fir-registered-against-four-individuals-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183541-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिम में घुसकर संचालक से मारपीट, शीशे तोड़े, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिम में घुसकर संचालक से मारपीट, शीशे तोड़े, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Sat, 12 Sep 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित एक जिम में अज्ञात युवकों के साथ पहुंचे युवक ने जिम संचालक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए संचालक का गिरेबान पकड़ लिया। इस दौरान उसके गले में पहनी करीब 10 ग्राम सोने की चेन टूट गई। जाते समय जिम के शीशे भी तोड़े। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
न्यू माधोनगर निवासी अजय वालिया ने कोतवाली देहात पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेहट रोड पर ईस्ट डिस्ट्रिक्ट जिम सेंटर है। जिम शाम चार बजे से रात 10 बजे तक खुलता है। चार दिन पहले मोहम्मद हारून ने जिम में दाखिला लिया था। आरोप है कि उन्होंने उसे कई बार समय से आने के लिए समझाया था। आरोप है कि नौ सितंबर की रात हारून तीन अज्ञात युवकों के साथ जिम में पहुंचा। अजय ने देर रात आने का विरोध करते हुए उसे तीनों युवकों के साथ बाहर जाने को कहा।
इस पर हारून और उसके साथ आए युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उनका गिरेबान पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गले में पहनी सोने की चेन टूट गई। आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि जिम चलाना है तो उनकी बात माननी होगी, वरना मौका मिलने पर जान से मार देंगे। जाते समय हारून ने जिम के शीशे पर लात मारकर उन्हें तोड़ दिया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि मोहम्मद हारुन और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।