{"_id":"61f7e90982494d78dc5e3906","slug":"up-crime-saharanpur-police-has-revealed-an-illegal-weapons-factory-and-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस ने तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस ने तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में असलहा बरामद
Mon, 31 Jan 2022 07:20 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:20 PM IST
सार
सहारनपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में देवबंद पुलिस ने सोमवार को अंबहेटा शेखां के जंगल में छापा मारकर तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान किया गया।
विज्ञापन
सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर केंतुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुटेसरा नहर पटरी से अंबहेटा शेखां जाने वाले रास्ते पर स्थित सिंचाई विभाग के खंडहर बन चुके बंगले में छापा मारा। मौके पर अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी चलती मिली। मौके से पुलिस ने उम्मेद पुत्र सलामू निवासी ग्राम जौला थाना बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) व संदीप उर्फ सोनू पुत्र जनेश्वर निवासी ग्राम बलवा खेड़ी थाना चरथावल (मुजफ्फरनगर) को तमंचे बनाते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से छह देसी तमंचे (315 व 12 बोर), 16 अधबने तमंचे, 80 कारतूस, 12 लोहे की नाल, 10 स्प्रिंग, एक ड्रिल मशीन, एक ग्लेंडर व एक वैल्डिंग मशीन, दो शिकंजे और तमंचा बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी अवैध हथियार बनाने के आरोप में जेल जा चुके हैं। उन पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्धनगर के थानों में 3/5/25 आर्म्स एक्ट के मामले पंजीकृत हैं। मामला दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया। एसएसपी आकाश तोमर ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।