फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Case filed against 15 named, 50 unidentified including BJP woman leader, child injured by police vehicle

यूपी: BJP नेत्री समेत 15 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, पुलिस की गाड़ी से बच्चा घायल, गांव में फोर्स तैनात

Wed, 04 Oct 2023 05:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 04 Oct 2023 05:50 PM IST
सार

Saharanpur News : चौकी पर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेत्री समेत 15 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी से एक बच्चा घायल हो गया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
UP: Case filed against 15 named, 50 unidentified including BJP woman leader, child injured by police vehicle
पुलिस चौकी में हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में कुंडा चौकी पर हुए हंगामे में पुलिस ने भाजपा नेत्री एवं उसके पिता सहित 15 लोगों को नामजद और एक महिला सहित 50 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में नामजदो की गिरफ्तारी को दबिश देने जा रही पुलिस की गाड़ी की चपेट में आकर सात वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। माहौल शांतिपूर्ण रखने के लिए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


ऐसे समझें मामला
नगर महामंत्री कोमल चौधरी के माता-पिता एवं उनकी एक छोटी बहन गांव ईस्सोपुर कलालहटी में रहते हैं। पिछले कुछ समय से परिवार में खेत में पानी चलाने और कुरडी डालने को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में एक अक्तूबर को कोमल चौधरी ने अपने परिवार के पिंटू सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

इसी संबंध में मंगलवार को वह अपने बयान दर्ज कराने और नामजदों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस चौकी गई थी कि हंगामा हो गया। जहां उसकी चौकी इंचार्ज के साथ नोकझोंक हो गई। मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर लिया था। पुलिस ने लाठियां फटकार कर ग्रामीणों को दौड़ा दिया। उधर, उपद्रव के बाद भाजपा नेत्री कोमल चौधरी कुंडा चौकी पर ही धरने पर बैठ गई थी। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

इनके खिलाफ हुआ केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेत्री कोमल चौधरी, उनके पिता श्रीपाल चौधरी, सद्दाम, नूर फुरकान, मामराज, आरिफ, साजिद नौशाद, मुस्तफा, वाजिद, इरशाद और एक महिला सहित 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

दबिश देने गई पुलिस तब चपेट में आया बच्चा
बुधवार को कोतवाली गंगोह पुलिस दो गाड़ियों में सवार होकर गांव कुंडा कला में दबिश देने गई थी। एक गाड़ी की चपेट में आने से स्कूल से लौट रहा छात्र आदिल (7) घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: यूपी बंटवारे पर सियासी दंगल: बालियान को नहीं मिला अपनों का साथ; विपक्षी बने हमदर्द, इन बयानों से टेंशन में BJP

घायल छात्र के ताऊ तहसीन और मुर्सलीन का आरोप है कि पुलिस की गाड़ियां तेजी में थी। ग्रामीणों ने बताया कि घायल का पिता शौकीन विदेश में रहता है। ग्रामीणों ने हंगामा भी किया, लेकिन किसी तरह समझाकर उन्हें शांत करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: स्वर्णा बनीं लाडली: पारुल और अन्नु रानी ने सोने से लिखी कहानी, गांव में जश्न, अक्तूबर में मनी दीपावली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed