फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youth Die After Unknown Vehicle Hits Bike Near Badkala Flyover in Saharanpur

Saharanpur: देहरादून से लौट रहे थे..., अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Tue, 24 Jun 2025 09:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 24 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

सहारनपुर में छुटमलपुर बाईपास के पास बड़कला फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर रात करीब 11 बजे हुआ।

विज्ञापन
Two youth Die After Unknown Vehicle Hits Bike Near Badkala Flyover in Saharanpur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहारनपुर ज़िले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रहे बाइक सवार दो लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

 

हादसा रात करीब 11 बजे छुटमलपुर बाईपास स्थित बड़कला फ्लाईओवर के पास हुआ। मृतकों की पहचान सुरेश सैनी (48), निवासी ग्राम अनती थाना खतौली, और वेदपाल सैनी (35), निवासी तिस्सा थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। दोनों स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों के शव सड़क पर पड़े मिले। किसी राहगीर वाहन चालक ने जब यह दृश्य देखा, तो तुरंत चमारी खेड़ा पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

 

फतेहपुर थाना पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे के जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रात्रि के समय यातायात के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम नहीं हैं, जिससे हादसे बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed