फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two thieves of tire thief gang caught in an encounter

पुलिस मुठभेड़ के बाद टायर चोर गिरोह के दो सदस्य पकड़े

Wed, 13 Jan 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two thieves of tire thief gang caught in an encounter
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में टायर चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ लिया, जबकि इनका एक साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की गाड़ी, तमंचा, कारतूस और पुराने टायर बरामद किए हैं। पकड़े गए एक बदमाश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस टीम फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर मांडूवाला गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी ने पुलिस टीम को देख कर जैसे ही भागने का प्रयास किया तो टीम ने घेराबंदी की। इस पर गाड़ी में पीछे बैठे लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बोलेरो गाड़ी में सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी मौके से भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व चाकू और चोरी की बोलेरो बरामद हुई है। गाड़ी में 24 पुराने टायर लदे थे। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे हरियाणा और पंजाब से वाहनों के टायर चोरी करते हैं। बदमाश सरफराज पुत्र अकबर निवासी अंबेहटापीर थाना नकुड़ पर 13 और हसीन पुत्र मुस्तकीम निवासी नई कॉलोनी थाना तीतरो पर चार मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने अपने फरार साथी का नाम आजाद निवासी चिलकाना बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed