सहारनपुर-बिजनौर में हादसों का कहर: दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सहारनपुर-बिजनौर में हादसों का कहर : दो लोगों की अलग-अलग हादसों में मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
पश्चिमी यूपी के सहारनपुर और बिजनौर जिले में अलग-अलग हादसों में लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना - 1
सहारनपुर में अंबाला रोड पर भीड़भाड़ वाले इलाके में ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सक ने जांच के बाद एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार को हरियाणा के जगाधरी निवासी गुलशन (50) अपने साथी राजेंद्र (40) के साथ सहारनपुर में स्कूटी से खरीदारी करने आए थे। दोपहर डेढ़ बजे वह स्कूटी वापिस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र स्कूटी चला रहा था। जब वे महानगर में अंबाला रोड पर दमकल विभाग के कार्यालय के पास पहुंचे तो स्कूटी अनियंत्रित हो गई। तभी, पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में गुलशन व राजेंद्र आ गए और सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया गुलशन के ऊपर से उतर गया और राजेंद्र भी घायल हो गया।
वहीं पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर जांच के चिकित्सक ने गुलशन को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी सहारनपुर पहुंच गए थे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: लाडली पूर्वी के शव को हाथ में लेकर बिलखते रहे चाचा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, ऐसे गई बच्ची की जान
घटना - 2
बिजनौर में हादसा, एक की व्यक्ति की मौत
बिजनौर जनपद के नूरपुर में शुक्रवार की दोपहर स्योहारा रोड पर पिकअप गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
ग्राम पौटा निवासी जितेंद्र कुमार दोपहर एक बजे नूरपुर से बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। स्योहारा रोड पर केनरा बैंक के सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। जितेंद्र की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, मृतक जितेंद्र मुरादाबाद मार्ग स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक था और वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रहा था। मृतक के तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: UP: भाकियू की महापंचायत, टिकैत बोले- एयरपोर्ट और फ्लाइट में भी किया गया पीछा, जानें आखिर क्या है मामला
थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।