फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed in bike collision, two including an eight-year-old child seriously injured

Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत, आठ साल के बच्चे सहित दो गंभीर

Mon, 10 Mar 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two killed in bike collision, two including an eight-year-old child seriously injured
फतेहपुर सीएचसी में हादसे की सूचना के बाद पहुंचे परिजन और ग्रामीण। संवाद
सहारनपुर, छुटमलपुर। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव समसपुर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी फतेहपुर से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार शाम साढ़े छह बजे समसपुर गांव में रामलीला मैदान के पास हुआ। गांव शहजादपुर ढालवाला का सादान (18) पुत्र इमरान अपने साथ गांव के ही उमेर (8) पुत्र वसीम के साथ ताल्हापुर की तरफ से आ रहा था कि उसकी टक्कर सामने से आ रहे बाइक सवारों से हो गई। हादसे में सादान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उमेर तथा दूसरी बाइक सवार गुलशन (31) पुत्र नसरुद्दीन और साजिद पुत्र शकूर निवासी खिड़का भटकव्वा संसारपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजन सादान के शव को अपने साथ घर ले गए जबकि ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि साजिद और उमेर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन और ग्रामीण फतेहपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुलशन अपनी ससुराल जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। गुलशन छुटमलपुर में फलों की रेहड़ी लगाता था। उसके एक डेढ़ साल की बेटी है। उधर पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed