फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two groups of scavengers fight in corporation premises

निगम परिसर में सफाईकर्मियों के दो गुट में मारपीट

Mon, 21 Dec 2020 09:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Two groups of scavengers fight in corporation premises
निगम परिसर में सफाईकर्मियों के दो गुटोें में मारपीट
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम परिसर में कर्मचारी संगठनों के आपसी रार को लेकर सफाईकर्मियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के सामने अपना पक्ष रखा। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाना कुतुबशेर पुलिस को तहरीर दी गई है। देर रात महिला लिपिक की तरफ से सोनी आजाद, राजकमल, लक्ष्मण और नीरज के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव उर्फ सोनी आजाद ने थाना कुतुबशेर में तहरीर दी है कि राहुल पुत्र तिलक, अविनाश पुत्र फकीरचंद और एक अन्य व्यक्ति डेविड नगर निगम के कर्मचारी नहीं हैं। वह कर्मचारियों का अवैध संगठन चलाते हैं। निगम के कर्मचारियों को गुमराह कर वसूली करते हैं। इनकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई मगर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि लंबे समय से चली आ रही खींचतान की वजह से सोमवार को नगर निगम परिसर में उक्त लोगों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट की। उनके साथ निगम की महिला लिपिक भी शामिल रही। आरोप है कि महिला लिपिक सफाईकर्मियों का ही काम देखती हैं। वह बिना सुविधा शुल्क लिए काम नहीं करती हैं। कई बार उनका पटल बदलवाने की मांग की गई है लेकिन निगम अधिकारी पटल नहीं बदल रहे हैं। यही टकराव की वजह भी रही है।
विज्ञापन

राहुल वाल्मीकि ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष हैं। नगर निगम के सुपरवाइजरों को लेकर निगम से कुछ सवाल पूछे थे। कमिश्नर से भी शिकायत की गई थी। आरोप है कि सोमवार को सोनी आजाद और उनके साथियों ने उन्हें निगम में बुलाकर मारपीट की। उन्होंने सोनी आजाद से जान का खतरा बताया। उन्होंने बताया कि सोनी आजाद सहित कई कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट करने तथा महिला लिपिक के कक्ष में हंगामा करने को लेकर कुतुबशेर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हड़ताल पर रहेंगे सफाईकर्मी
संजीव उर्फ सोनी आजाद का कहना है कि बाहरी लोग नगर निगम का माहौल खराब कर रहे हैं। नामजद तहरीर दे दी गई है। यदि रिपोर्ट दर्ज नहीं होती है तो नगर निगम के तमाम सफाई कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे।
------ वर्जन
सफाई कर्मचारियों को यदि महिला लिपिक से कोई शिकायत थी तो वह मुझसे या बड़े अधिकारियों से शिकायत करते। मगर सीधे महिला लिपिक के साथ गाली गलौज और हंगामा करना गलत बात है। -- डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।

------
दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है। महिला लिपिक की ओर से आई तहरीर में सरकारी कार्य में बाधा डालने और हंगामा करने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। -- विनोद कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कुतुबशेर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed