{"_id":"6acd353270038ea2ce02ffed","slug":"two-arrested-including-a-robber-with-a-25000-bounty-in-an-encounter-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-185726-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 25 हजार के इनामी के पैर में गोली लगी। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, लूटा कुंडल, नकदी और चाकू बरामद हुआ है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि रविवार रात देवला से सरकड़ी खुमार की ओर जाने वाली सड़क के चौराहे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बालपुर से बाईपास होते हुए बेहट की ओर जा रहे बाइक सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। बाइक सवार नहीं रुके और पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों सरकड़ी शेख की ओर भागने लगे।
पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। घिरता देख आरोपियों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में लुटेरे बंटी निवासी लखनौती कलां के पैर में गोली लगी। आरोपी बंटी देहात कोतवाली में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथी आरोपी मुनीर निवासी माझीपुर थाना बेहट को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान घेरकर पकड़ लिया।