{"_id":"5d5059cb8ebc3e6cca5d9f48","slug":"twenty-days-left-full-cane-price-payment-became-challenge-saharanpur-news-mrt4378961157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन शेष, पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन शेष, पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराना चुनौती
विज्ञापन
गन्ना
सहारनपुर। अगस्त माह के दस दिन बीत चुके हैं। बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान 31 अगस्त तक किया जाना है। सहारनपुर मंडल की 17 शुगर मिलों पर किसानों के 1460 करोड़ रुपये से अधिक बकाये हैं। तय समय सीमा में 1460 करोड़ रुपये का भुगतान कराना चुनौती बन गया है। इसको लेकर अफसर लगातार बैठकें कर रहे हैं और चीनी मिल प्रबंधकों को हिदायत भी दे रहे हैं।
सरकार की पूरी कोशिश के बाद भी सहारनपुर मंडल की शुगर मिलें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में पिछड़ रही हैं। मंडल के 4,30,155 गन्ना किसानों का 17 चीनी मिलें 1460 करोड़ रुपये अधिक दबाए बैठी हैं। प्रदेश सरकार ने शुगर मिलों को पूरा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने के लिए 31 अगस्त की समय सीमा तय कर रखी है। जुलाई माह में भी अफसरों ने भुगतान का शेडयूल बनाया, लेकिन मनमानी कर रहे चीनी मिल मालिक इसका पालन नहीं कर सके, जिस कारण शेडयूल के मुताबिक भुगतान नहीं हो सका था।
मंडलायुक्त संजय कुमार और उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र भी बैठक करके अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान में पिछड़ने वाली शुगर मिलों के प्रबंधकों को फटकार लगा चुके हैं। उन्होंने शेडयूल के अनुसार अवशेष गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अब मात्र 20 दिन में गन्ना विभाग को चीनी मिलों से समस्त बकाया मूल्य दिलाना है, जो किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि सभी शुगर मिलों को शेडयूल के मुताबिक बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। जो शुगर मिलें इसमें कोताही बरत रहीं हैं उन्हें हाल ही में नोटिस जारी किए हैं। गन्ना विभाग का पूरा प्रयास सरकार द्वारा दी गई समयावधि में पूरा बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराना है। इसके लिए शुगर मिलों पर दबाव बनाया है। 15 अगस्त के बाद अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा होगी। भुगतान में पिछड़ने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
मंडल में बकाया गन्ना मूल्य
जनपद------------------ बकाया
सहारनपुर--------------- 372.51करोड़
मुजफ्फरनगर----------- 619.88 करोड़
शामली------------------- 468 करोड़
मंडल में गन्ना किसान एक नजर में
जनपद------------------------ गन्ना किसान
सहारनपुर----------------------- 1,45,000
मुजफ्फरनगर------------------- 1,99,700
शामली--------------------------- 85,455