फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tricolor will be hoisted in madrasas on 15th August with pride

15 अगस्त को मदरसों में आन बान शान से फहरेगा तिरंगा

Wed, 03 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in madrasas on 15th August with pride
मदरसा तालीम उल कुरआन में बैठक को संबोधित करते मौलाना - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मदरसा तालीम उल कुरआन में गण्यमान्य लोगों की बैठक में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। देश को आजाद कराने में मुसलमानों की कुर्बानियों पर रोशनी डाली। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा तिरंगा हमारी आन, बान, शान का प्रतीक है। हर घर पर लहराना चाहिए तिरंगा।
विज्ञापन

मंगलवार को सड़क दूधली स्थित मदरसे में आयोजित बैठक में मौलाना मुजफ्फर अली ने कहा कि मदरसे में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम होते हैं। इस बार भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। महताब अली ने 15 अगस्त के मौके पर गांव में तिरंगा रैली निकालने का सुझाव दिया। अध्यक्षता कर रहे मोहम्मद ताहिर ने कहा कि देश को आजाद कराने में दी गई मदारिस व उलमा की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा को अनिवार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि मदारिस से डॉ, इंजीनियर, आइएएस व आईपीएस अधिकारी निकलने चाहिए। संचालन महताब अली ने किया। मुखिया नासिर, पार्षद अब्दुल वाजिद, मो. राशिद, डा. मंसूर, जुबेर अली, ताहिर हसन, मो. रागिब, इरशाद सलमानी, सिकंदर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed