फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tree fell on Tapri-Nagal road, jammed for two hours

टपरी-नागल मार्ग पर पेड़ गिरा, दो घंटे लगा जाम

Sun, 06 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tree fell on Tapri-Nagal road, jammed for two hours
टपरी रोड़ पर पेड़ गिरने से लगा जाम में फंसे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टपरी के पास अचानक पेड़ गिरने से बाइक सवार दंपती और उनके दो छोटे बच्चे घायल हो गए। पेड़ गिरने के कारण टपरी-नागल मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। ऐसे में राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने पेड़ का कड़ी मशक्कत कर हटवा कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

टपरी गांव के पास रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक सड़क के किनारे खड़ा एक बड़ा पेड़ भरभरा कर गिर गया। पेड़ की जड़ में दीमक लगी थी, इसी कारण वह गिर गया। इसी दौरान गांव कोटा निवासी इस्लाम बाइक से अपनी पत्नी महराना और दो छोटे बच्चों अलवी व शिफा के साथ बाइक द्वारा सहारनपुर से गांव जा रहा था। पेड़ ने उनको भी चपेट में ले लिया, जिससे चारों घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीरों ने उन्हें पेड़ के नीचे से निकाल कर अस्पताल भिजवा कर परिजनों को सूचना दी। पेड़ गिरने से टपरी- नागल मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया, जिससे जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में ग्रामीणों ने पेड़ को काट कर और रस्सी से पेड़ को सड़क से हटाया, तब जाकर करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हुआ।

घायल इस्लाम

घायल इस्लाम- फोटो : SAHARANPUR

परी रोड़ पर पेड़ गिरने से लगा जाम

परी रोड़ पर पेड़ गिरने से लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed