फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train Update: These trains including Saharanpur-Dehradun Express will remain cancelled, passengers will face problems

Train Update: सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें रहेंगी रद, यात्रियों को होगी बड़ी परेशानी

Sat, 04 Jun 2022 08:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jun 2022 08:58 PM IST
सार

सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस दो दिनों तक रद रहेगी। इससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Train Update: These trains including Saharanpur-Dehradun Express will remain cancelled, passengers will face problems
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरिद्वार-ज्वालापुर रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैक पर काम चलने के कारण ब्लॉक लिया जाएगा। जिस वजह से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को रद रहेगी। वहीं शताब्दी और जन शताब्दी सोमवार को सहारनपुर तक ही चलेगी। नौचंदी एक्सप्रेस और सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन भी रविवार यानि आज नहीं चलेगी। इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार और सोमवार को उत्तराखंड के हरिद्वार और ज्वालापुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर कार्य होगा, जिसके लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसी कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। ट्रेन संख्या 04373 सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को रद रहेगी। दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस 12017 सोमवार को सहारनपुर तक ही चलेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अमृतसर से हरिद्वार के बीच चलने वाली जन शताब्दी 12054 भी सोमवार को सहारनपुर तक ही चलेगी। जबकि श्रीगंगानगर से हरिद्वार की चलने वाली इंटरसिटी 14712 सोमवार को अंबाला तक ही चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को ब्लॉक के कारण ही सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस और सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजन भी रद रहेगी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed