फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Train schedule fixed for Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ के लिए ट्रेनों का शेड्यूल तय

Mon, 11 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Train schedule fixed for Haridwar Kumbh
सहारनपुर। मकर संक्रांति पर पहले शाही स्नान के मद्देनजर हरिद्वार कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल तय कर दिया गया है। जनशताब्दी एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस, गंगानगर एक्सप्रेस सहित छह गाड़ियों के टिकट आरक्षण के लिए शेड्यूल आईआरसीटीसी की साइट पर अपलोड होना शुरू हो गया है। सोमवार से बृहस्पतिवार तक यात्रियों की संख्या के अनुरूप कुछ और ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि बांद्रा एक्सप्रेस सहित अन्य कुछ गाड़ियां टपरी जंक्शन से मिल सकती हैं। इसके चलते यात्रियों को शहर से करीब पांच किलोमीटर दूरी पर टपरी में ट्रेन पकड़नी होगी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से तीन दिन पहले ही निर्देश जारी किए गए थे कि त्योहार स्पेशल के बाद आगे हरिद्वार कुंभ को देखते हुए कुछ प्रमुख ट्रेनों में टिकट बुकिंग के लिए शेड्यूल जारी होगा। इसके बाद सोमवार से बृहस्पतिवार तक ट्रेनों की उपलब्धता और यात्रियों की मांग के अनुरूप इसमें बढ़ोतरी होती रहेगी। फिलहाल अमृतसर से हरिद्वार के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर से हरिद्वार के बीच चलने वाली श्री गंगानगर एक्सप्रेस, बांद्रा से देहरादून की बजाय बांद्रा से हरिद्वार रूट के लिए बांद्रा एक्सप्रेस और बीकानेर से हरिद्वार के बीच चलने वाली बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन

वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि फिलहाल तो मकर संक्रांति पर हरिद्वार कुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए ही प्रमुख ट्रेनों का विस्तार किया जाना है। इसके बाद अगला शाही स्नान फरवरी माह में होगा। इसलिए इसके बाद का शेड्यूल यात्रियों की मांग के अनुरूप ही आएगा। ये प्रमुख ट्रेनें 13 और 14 जनवरी को संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed