Saharanpur: शिवालिक की पहाड़ियों में फिर लगा जाम! मोहंड़ के पास डांट काली मंदिर के पास घंटों जाम
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में मोहंड के ऊपर डाँट काली मंदिर के पास दो ट्रक एक साथ खराब हो गए, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों जाम रहा।
विस्तार
सोमवार को शिवालिक की पहाड़ियों में फिर एक बार वही दृश्य दोहराया गया, जब दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर कर रहे यात्रियों को घंटों लंबा जाम झेलना पड़ा।
यह जाम मोहंड से ऊपर डांट काली मंदिर के निकट उस समय लगा, जब एक तीव्र मोड़ पर दो ट्रक एक साथ खराब हो गए। दोनों वाहन देहरादून की ओर जा रहे थे और संकरी सड़क पर एक साथ खड़े हो जाने के कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया।
हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गर्मी और धूप में फंसे यात्रियों को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ा। कई लोग पैदल ही ट्रकों के बीच से निकलते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: सिपाही और होमगार्ड बिजलीघर में सोते मिले, एक कांस्टेबल निलंबित, पढें-अपराध संक्षेप
स्थानीय लोग और यात्री सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस मार्ग पर बार-बार ट्रैफिक जाम की समस्या क्यों हो रही है और कोई जिम्मेदार अधिकारी इसे स्थायी समाधान देने को तैयार क्यों नहीं है।
पुलिस और प्रशासन की ओर से काफी देर से व्यवस्था संभाली गई, तब तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग चुका था।