फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Traders will protest against tax hike on April 15

Saharanpur News: टैक्स वृद्धि के विरोध में 15 अप्रैल को आंदोलन करेंगे व्यापारी

Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Traders will protest against tax hike on April 15
सहारनपुर। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन चावला ने कहा कि नगर निगम द्वारा की गई हाऊस टैक्स वृद्धि का व्यापार मंडल विरोध करेगा। यदि नगर निगम टैक्स वृद्धि को वापस नहीं लिया तो 15 अप्रैल को व्यापारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

दाल मंडी पुल स्थित सदर बाजार में हुई संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद के सटे हरियाणा एवं उत्तराखंड राज्यों में गृहकर की दरें काफी कम हैं। आरोप लगाया कि नगर निगम सुविधाओं के नाम पर शून्य है। आम जनता के हितों की अनदेखी करता है। न तो सड़कें ही ठीक हैं न कोई अंतरराज्यीय बस अड्डा है। उन्होंने सवाल किया कि फिर किन सुविधाओं के लिए नगर निगम भारी भरकम टैक्स वसूल रहा है। सूरज प्रकाश ठक्कर ने कहा कि नगर निगम ने करों में अप्रत्याशित वृद्धि की है। इसके अलावा चौकी सराय व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल के नेतृत्व में व्यापारियों की एक बैठक चौकी सराय पर हुई। इस दौरान महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, कृष्णलाल ठक्कर, मदन लांबा, ऋषिराज, गुलशन ठक्कर, नीरज सेठ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed