फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Trader's son commits suicide by shooting

व्यापारी के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या की

Sat, 16 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trader's son commits suicide by shooting
सहारनपुर। शहर के जूता व्यापारी सुरेंद्र ठकराल के बेटे शुभम (30) ने शुक्रवार देर रात पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि पत्नी से चल रहे विवाद के चलते शुभम ने यह कदम उठाया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात की है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ठकराल का घंटाघर पर जूतों का शोरूम है। पुलिस के अनुसार व्यापारी के बेटे शुभम ने शुक्रवार देर रात आवास विकास स्थित अपने मकान के ऊपर के कमरे में कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन नीचे आवास पर थे। पुलिस ने बताया कि शुभम ने अलमारी का ताला तोड़कर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर जांच की। फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल की। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया, मामला आत्महत्या का है। शुभम की शादी हो चुकी है। दो साल से उसका पत्नी से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। बताया गया है कि इसी को लेकर वह तनाव में था। सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की यही वजह से सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed