फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Tractor rider dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत, तीन साथी घायल

Thu, 14 May 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor rider dies in truck collision
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत, तीन साथी घायल
विज्ञापन

सहारनपुर, बिहारीगढ़/ छुटमलपुर। बिहारीगढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह दून हाईवे पर भूस लेने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर सवार मजदूर सड़क पर जा गिरे। इनमें से एक की ट्रक के नीचे कुचले जाने से मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भिजवाते हुए घायलों को हरोड़ा सीएचसी में भर्ती कराया।

फतेहपुर थाने के गांव कमेशपुर के कुछ मजदूर सुबह सात बजे ट्रैक्टर ट्राली से भूसा लेने के लिए सुंदरपुर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे बिहारीगढ़ में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर आगे बैठे 24 वर्षीय शावेज पुत्र इसरार, इरफान, इजराइल और एक अन्य उछल कर सड़क पर जा गिरे। ट्रक के नीचे आने से शावेज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। बताया गया कि शावेज की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक डेढ़ साल की बच्ची है। उसकी मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed