फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three people have died to fever and new cases of dengue found in many villages in Saharanpur

बुखार से दम तोड़ रहे लोग: यहां फिर गई तीन की जान, डेंगू के मिले नए मरीज, गांवों में दहशत का माहौल

Mon, 18 Sep 2023 08:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Sep 2023 08:52 PM IST
सार

Saharanpur News : यूपी के सहारनपुर जिले में बुखार खूब कहर बरपा रहा है। अब जिले में एक किशोरी समेत तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Three people have died to fever and new cases of dengue found in many villages in Saharanpur
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सहारनपुर जिले में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। साढ़ौली कदीम, देवबंद और तीतरो क्षेत्र में दो युवकों और एक किशोरी की बुखार से मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, डेंगू के तीन नए मामले मिले, जबकि दो पीड़ितों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


साढ़ौली कदीम के गांव फैजाबाद निवासी दिलशाद (25) पुत्र लियाकत राज मिस्त्री का कार्य करता था। दो दिन पूर्व शनिवार को बुखार आया। उसके बाद परिजनों ने पहले गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। लेकिन जब कोई आराम नहीं मिला तो वह अगले दिन खिदराबाद एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। वहां से यमुनानगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल लेकर गए। 

विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। दिलशाद की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी शमीना का भी रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता बेटे के जाने के गम में बेहाल है।

देवबंद क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर गुर्जर में कंवरपाल का 32 वर्षीय पुत्र पिंका कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। जिसका गांव में ही उपचार चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे यमुनानगर लेकर जा रहे थे। लेकिन देर रात की उसकी मौत हो गई। मृतक पिंका का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

तीतरो थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर में सोमवार को शिवकुमार की बेटी सिमरन की बुखार से मौत हो गई। वह 15 दिनों से बीमार थी। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं, गंगोह सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि किशोरी की मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।

उधर, सोमवार को डेंगू के तीन मरीज और मिले हैं, जिनमें दो सरसावा और एक नकुड़ का रहने वाला है। जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में सात डेंगू पीड़ित भर्ती हैं। चार मरीज डिस्चार्ज हुए। उनकी जगह पर दो नए मरीज भर्ती किए गए। अब जिले में डेंगू के 129 मामले सामने आ चुके हैं।

गांवों में तेजी से फैला बुखार
साढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांव फैजाबाद में असगर, शाहिद, अब्दुर्रहमान, नौशाद, राजेंद्र, सुभाष, रफीकन, जाहिदा, लियाकत, इस्लाम, तासीन, दिलशाद, साजिद सहित काफी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। जबकि गांव फतेहपुर के पूर्व प्रधान नौशाद चौधरी, इसी गांव के निवासी राजकुमार, नीलम, लियाकत, गालिब, वहीद,रोहताश, संजू, रमेश कश्यप, मेग्घा, चंद्रभान, राजपाल, पवन, साजिद सहित अन्य कई ग्रामीणों को कई दिनों से बुखार है।

35 से अधिक लोग बीमार
देवबंद के गांव इस्माईलपुर में बुखार से संदीप, सोनी, गीता, मानू, महक सिंह, गुरमीत, विपिन और तीरथ समेत बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। जिनका देवबंद समेत अन्य प्राइवेट अस्पतालों में उपचार चल रहा है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे

प्लेटलेट्स देकर भाईचारे की मिसाल पेश की
पार्षद मंसूर बदर के बेटे शायान बदर को कई दिनों से बुखार आ रहा। उसकी प्लेटलेट्स 22 हजार रह गई थी। डॉक्टर ने प्लेटलेट्स का जंबो पैक चढ़वाने की सलाह दी। इसके बाद मंसूर बदर ने शानू और आनंद भाटिया से संपर्क किया। इसके बाद तमाम लोग खून देने के लिए पहुंच गए। गौरव शर्मा ने प्लेटलेट्स देकर साबित किया कि भाईचारे से बढ़कर कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed