फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mihir Bhoj controversy: many people of Gurjar community sent to the police line for yatra rally without permis

मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे

Mon, 18 Sep 2023 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

सम्राट मिहिर भोज को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। मेरठ में गुर्जर समाज ने सोमवार को यात्रा निकालने की पूरी तैयारी कर यात्रा निकाली। वहीं बगैर अनुमति यात्रा निकालने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। सपा नेता अतुल प्रधान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Mihir Bhoj controversy: many people of Gurjar community sent to the police line for yatra rally without permis
पुलिस गुर्जर समाज के लोगों को लेकर जाते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सम्राट मिहिर भोज की यात्रा पर विवाद गहराता जा रहा है। गुर्जर और राजपूत समाज में खींचतान बढ़ गई है। गुर्जर समाज ने आज यात्रा निकालने की पूरी तैयारी कर ली। इसमें गुर्जर समाज के कई नेता, विधायक आदि शामिल होने पहुंचे। वहीं श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना यात्रा के विरोध में खड़ी हो गई। ऐसे में दिन भर टकराव की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। अगर कोई यात्रा निकालता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी, यह रविवार को ही साफ कर दिया गया था। वहीं यात्रा को लेकर सोमवार सुबह से ही पुलिस मुस्तैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह से ही गुजर्र समाज के लोग यात्रा निकालने की तैयारी करने लगे। जैसे ही मवाना में ये लोग यात्रा के लिए एकत्र हुए तो मौके पर मौजूद पुलिस ने गुर्जर समाज के तकरीबन 15 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस की गाड़ी में भरकर मेरठ पुलिस लाइन भेज दिया। वहीं अन्य स्थानों पर भी पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार रही। हस्तिनापुर में सपा विधायक अतुल प्रधान व उनके समर्थक भी गुर्जर समाज के समर्थन में जुलूस में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

इससे पहले अखिल भारतीय गुर्जर देवसेना के प्रदेश महासचिव मोनू पवार ने साथियों के साथ यात्रा के लिए जनसंपर्क किया। मोनू पंवार ने कहा कि प्रशासन यात्रा में लगे साथियों को लाल कार्ड भेजकर डराना चाहता है, लेकिन मवाना में होने वाली यात्रा ऐतिहासिक होगी। 

Mihir Bhoj controversy: many people of Gurjar community sent to the police line for yatra rally without permis
पुलिस से उलझते अतुल प्रधान व समर्थक - फोटो : Amar Ujala

दो दर्जन लोगों को रेड कार्ड जारी किया 
यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पुलिस द्वारा यात्रा निकालने वाले लोगों, फेसबुक लाइव आने वाले या यात्रा को लेकर जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं, ऐसे दो दर्जन से अधिक लोगों को रेड कार्ड जारी किया गया। थाना प्रभारी मवाना ने जुलूस या यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान नहीं की गई है। जनपद में धारा 144 लागू है। इस प्रकार का आयोजन शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्णत: उल्लंघन है।

हस्तिनापुर में भी गुजर्र समाज के लोगों को हटाया
हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख व मवाना के पूर्व ब्लाक प्रमुख समर्थकों के साथ बड़ा महादेव मंदिर से आगे पहुंचे। वहां लोगों को एकत्र होता देख एडीएम प्रशासन एसपी देहात व सी ओ आदि पहुंचे और उन्हें वहां से हटने के लिए कहा। अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण करें  लेकिन यहां एकत्र न हो। उसके बाद फिर वहां से हटकर थोड़ा आगे एकत्र हो गए, जिनको पुलिस ने वहां से भी हटा दिया।

सपा विधायक अतुल प्रधान को रोका, गाड़ी में भरकर ले गई पुलिस

विधायक अतुल प्रधान समर्थकों के साथ हस्तिनापुर पहुंचे, जहां अधिकारियों ने वार्ता कर उनको रोक लिया। बाद में पुलिस की गाड़ी से प्रतिमा तक जाने की बात पर सहमति बनी। इसके बाद कुछ दूर पैदल चलने के बाद उन्हें दो बसों में भरकर माल्यार्पण के लिए प्रतिमा तक ले जाया गया। इस दौरान बसों में नारे बाजी करते हुए अतुल प्रधान के समर्थर पुलिस से नोकझोंक करते रहे।

वहीं समर्थकों ने कुछ दूर पैदल चलने के बाद पीछे चल रही बस के शीशे फोड़ दिए और फिर नारेबाजी करते हुए चलने लगे। पुलिस प्रशासन जुलूस को रोकने में नाकाम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed