फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three people died under suspicious circumstances including two youths in Saharanpur

Saharanpur: मस्जिद में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, तीन की मौत से हर तरफ पसरा मातम

Mon, 20 Nov 2023 12:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 Nov 2023 12:07 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में दो युवकों समेत तीन की मौत होने से हर तरफ कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि 32 वर्षीय युवक मस्जिद में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

विज्ञापन
Three people died under suspicious circumstances including two youths in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में अलग-अलग हालातों में दो युवकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार की सुबह 32 वर्षीय युवक ने मस्जिद में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना में गांव कम्हेड़ा निवासी अभिषेक (18) की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हाे गई। इससे पहले बीती रात नानौता चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कम्हेड़ा गांव निवासी बाइक सवार मदनपाल (60) आढ़ती की मौत हो गई।

विज्ञापन

 
घटना - 1
मस्जिद में फांसी के फंदे पर लटका युवक
गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान स्थित मस्जिद शाह विलायत में सुबह साढे़ सात बजे एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मस्जिद के सीसीटीवी कैमरे में युवक वहां रखी रंग करने वाली सीढ़ी से फंदा बनाने के लिए रस्सी खोलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने स्टूल पर चढ़ कर खुद को फांसी लगा ली। कुछ देर बार मस्जिद में पहुंचे लाेगों ने युवक को फांसी पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गंगोह सीओ मुनीश चंद और कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम ने शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम पर भेज दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

घटना - 2
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवक की मौत
गंगोह के गांव कम्हेड़ा निवासी अभिषेक (18) पुत्र बाबूराम को रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया गया कि चार माह पूर्व अभिषेक के पिता की भी संदिग्ध हालत में जहर खाने के बाद मौत हो गई थी। इतनी कम अवधि में पिता-पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि जहर खाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: तुम्हारी बेटी को मार दिया..., पत्नी की सिर में डंडा मारकर की हत्या, ससुराल में फोन कर फांसी पर लटका पति

घटना - 3
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आढ़ती मौत
गांव कम्हेडा निवासी मदनपाल (60) पुत्र सुल्लर गंगोह में आढ़ती का काम करते थे। रविवार रात करीब नौ बजे वह कहीं से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गंगोह के नानौता चौराहे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: शामली में सामूहिक दुष्कर्म: चार युवकों ने की दरिंदगी, गिरफ्तारी न होने पर घरवालों ने चिपकाए पलायन के पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed