{"_id":"6ae0fd41ee4d3602480c0760","slug":"keep-your-profile-private-and-do-not-talk-to-strangers-on-social-media-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-186793-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रोफाइल निजी रखें, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से न करें बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रोफाइल निजी रखें, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से न करें बात
Wed, 28 Oct 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल न करें। अनजान लोगों से बात करने से बचें। प्रोफाइल निजी रखने जैसी सावधानियां बरतें।
- इंस्टाग्राम पर पहुंच बनाने के लिए लोग अकाउंट को सार्वजनिक कर देते हैं। इससे ऐसे लोग भी जुड़ सकते हैं जो फोटो, वीडियो आदि डाटा का दुरुपयोग कर सकते हैं। इसलिए अकाउंट को निजी रखें।
- साइबर ठगी में पहले 24 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस अवधि में शिकायत करने पर रकम वापस आने की संभावना रहती है। हेल्पलाइन नंबर - 1930 पर शिकायत कर सकते हैं।
- पढ़ाई के लिए घंटे तय नहीं करने चाहिए। जब भी मौका मिले पढ़ाई करें। कई बार ऐसी स्थिति बनती है, जब पढ़ाई ही नहीं कर पाते हैं। इसलिए घंटों पर फोकस न करें।
विज्ञापन
छात्रों के सवाल एएसपी के जवाब
सवाल : साइबर ठगी होने पर कहां शिकायत करें। (अफजल, छात्र)
जवाब : सबसे पहले हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद थाने पहुंचकर भी शिकायत कर सकते हैं।
सवाल : आईपीएस बनने के लिए कैसे तैयारी करें। (मरियम, छात्रा)
जवाब : इसके लिए सही रणनीति, नियमित पढ़ाई और करंट अफेयर्स पर ध्यान देना चाहिए। लगन और मेहनत बहुत जरूरी है।
सवाल : अगर कोई किसी मुकदमे का आरोपी बताकर वीडियो कॉल पर बात करता है तो क्या करें। (अनस, छात्र)
जवाब : समझ लीजिए कि वह साइबर ठग है। इसके लिए नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
सवाल : उत्पीड़न, छेड़खानी या जानकारी का गलत इस्तेमाल होने पर कहां शिकायत करें। (प्रियांशी, छात्रा)
जवाब : इसकी शिकायत संबंधित थाने में जाकर करें। साक्ष्य भी उपलब्ध कराएं। पुलिस अवश्य कार्रवाई करेगी।