{"_id":"6ae0fdee065314f1e80bb50f","slug":"saharanpur-news-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-186792-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 1.10 करोड़ की ठगी में कार्रवाई नहीं, व्यापारियों ने किया दिवाली पर बंदी का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 1.10 करोड़ की ठगी में कार्रवाई नहीं, व्यापारियों ने किया दिवाली पर बंदी का आह्वान
Wed, 28 Oct 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर बैटरी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों से 1.10 करोड़ की ठगी के मामले में 16 माह बाद भी कार्रवाई नहीं होने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। इस मामले में संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक की गई। इसमें निर्णय लिया कि अगर पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं करती तो दिवाली पर व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे।
सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल ने बताया कि सहारनपुर बैटरी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन द्वारा तहरीर सदर थाना बाजार में 19 जून 2025 को दी थी। इसमें सुमित धीमान पर एसोसिएशन के दस व्यापारियों के साथ 1.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। बताया था कि व्यापारी अपनी-अपनी फर्म के माध्यम से सभी कंपनियों की बैटरी, इन्वर्टर थोक रेट पर बेचने का काम करते हैं। आरोपी पिछले काफी समय से विभिन्न फर्मों के माध्यम से उधार बैटरी, इन्वर्टर खरीद रहा था। आरोपी ने पहले तो कुछ भुगतान कर दिया, लेकिन इसके बाद दस फर्मों से माल लिया और उनका भुगतान नहीं किया।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि यदि पुलिस ने जल्दी ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो व्यापारी एकजुट होकर दिवाली पर बाजार बंद रखेंगे। पुलिस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मौन जुलूस निकालने की भी चेतावनी दी। इस दौरान महानगर महामंत्री अजय शर्मा, युवा महानगर अध्यक्ष अंकित जैन, सहारनपुर बैटरी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सुनील भगत, संदीप तेहरी, रमन मल्होत्रा, रवि चौहान, मुकेश सेठ, संजीव कक्कड़, रवि चौहान, राजेश भगत, अनिमेष गुप्ता, राकेश गांधी आदि रहे।
विज्ञापन
यह हुए हैं ठगी का शिकार
एक्सपर्ट ऑटो स्पेयर्स फर्म से करीब 37 लाख, सेठ ट्रेडर्स से 54 लाख, इंडिया बैट्रीज से 11 लाख, एसीएमई इलेक्ट्रॉनिक्स से करीब पांच लाख, राजू ऑटो से एक लाख, गुप्ता ट्रैडर्स से 26 हजार, जिंदल ट्रेडर्स से 1.17 लाख, गैन्सन इंज एंड ट्रेडर्स से 3.24 लाख, एआर ट्रेडिंग कंपनी से 79 हजार, डिंपी सर्विस 1.91 लाख रुपये की ठगी हुई थी। पीड़ितों का कहना है कि फर्म द्वारा 28 फीसदी जीएसटी के हिसाब से सरकारी खजाने में करीब 30 लाख रुपये भी जमा किए हैं। फिर भी पुलिस आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर रही।