फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   four man misdeed with girl in Shamli family members pasted exodus posters

शामली में सामूहिक दुष्कर्म: चार युवकों ने की दरिंदगी, गिरफ्तारी न होने पर घरवालों ने चिपकाए पलायन के पोस्टर

Sun, 19 Nov 2023 08:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 19 Nov 2023 08:05 PM IST
सार

पुलिस के किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाने पर रविवार को पीड़ित परिजनों ने अपने घर पर पलायन करने के पर्चे चस्पा कर दिए और चस्पा किए पर्चे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। 

विज्ञापन
four man misdeed with girl in Shamli family members pasted exodus posters
दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने घर पर चस्पा किए पलायन के पर्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के शामली स्थित बाबरी थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिजनों ने अपने घर पर पलायन के पर्चे चस्पा कर दिए। पुलिस ने पहुंचकर पर्चे हटवा दिए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव युवती के साथ गांव के चार युवकों पर सामूहिम दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में 31 अक्तूबर को पीड़ित युवती ने तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाने पर रविवार को पीड़ित परिजनों ने अपने घर पर पलायन करने के पर्चे चस्पा कर दिए और चस्पा किए पर्चे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिए। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पक्ष के लोग उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। 

विज्ञापन

पर्चे चस्पा करने की सूचना पर बंतीखेड़ा चौकी प्रभारी गांव में पहुंचे और दीवार पर चस्प किए गए पर्चों को हटवाया। परिजनों का आरोप है कि परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी पलायन के पर्चे फाड़ते हुए उनके साथ बदसलूकी की। 

पीड़िता के भाई ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। उसका कहना है कि पुलिस ने उसकी बहन को थाने पर 161 के बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। उस समय महिला आरक्षी ने दो आरोपियों के नाम ही लेने का दबाव बनाया था। बाबरी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed